प्रांजलि त्रिपाठी अपने परिवार के साथ
- फोटो : अमर उजाला
सिविल सर्विसेज में जाना चाहती है प्रांजलि त्रिपाठी
सिस्टम में काफी बदलाव की आवश्यकता है। लोगों की परेशानियां सुलझनी चाहिए। इसी उद्देश्य के साथ सिविल सर्विसेज में जाना चाहती हूं। यह कहना है आईएससी की दूसरी नेशनल टॉपर प्रांजलि त्रिपाठी का। सेठ आनंद राम जयपुरिया में ह्युमैनिटीज की छात्रा प्रांजलि को 99.50 अंक मिले हैं। पीलीभीत में एएसपी के पद पर तैनात पवित्र मोहन त्रिपाठी और एएनडी में अर्थशास्त्र की शिक्षिका डॉ. अर्चना त्रिपाठी की बेटी प्रांजलि दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक के बाद सविलि सर्विसेज में जाना चाहती हैं। सर्वोदय नगर निवासी प्रांजलि को अर्थशास्त्र, पॉलिटिकल साइंस में 100 अंक मिले हैं। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के प्रति ईमानदार रहें। जितनी देर भी पढ़े, उस दौरान केवल पढ़ाई ही हो। समय पर पाठ्यक्रम को पूरा करें। केवल किताबी कीड़ा न बने। सोशल मीडिया से भी जुड़ाव जरूरी है।
सफलता की एक ही कुंजी वो है मेहनत: प्राची आर्या
सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता है। इसके आपको सिर्फ और सिर्फ कड़ी मेहनत करनी होगी। यह कहना है आईएससी 12वीं के परिणाम में 99.25 प्रतिशत अंक पाकर देश में तीसरा स्थान पाने वाली प्राची आर्या का। बताया कि परीक्षा में बेहतर अंक लाने के लिए उन्होंने रोजाना स्कूल में पढ़ने के अलावा रिवीजन जरुर किया। कई विषयों में विषय वस्तु स्पष्ट करने के लिए ऑनलाइन चैनल्स से पढ़ाई की। इसके अलावा मॉडल पेपर भी लगाकर प्रैक्टिस की। इनके जेईई मेंस में 85 परसेंटाइल अंक आए हैं। इनका कहना है कि यह एक साल जेईई की तैयारी करके आईआईटी से बीटेक करना चाहती हैं।
उन्होंने कहा कि रोजाना सबेरे छह बजे उठकर और स्कूल से आने के बाद आठ घंटे पढ़ाई करने का इनका शेड्यूल था। द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने के बारे में इनका मानना है कि इनके इस पद में आने के बाद महिला सशक्तिकरण में तेजी आएगी। सोशल मीडिया के उपयोग के बारे में बताया कि यह व्हाट्सएप छोड़ किसी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में नहीं हैं। इनका मानना है कि सोशल मीडिया डिस्टर्ब करता है। साथ ही मानसिक स्वस्थ रहने के लिए इससे दूर रहना चाहिए। इनके छोटे भाई प्रखर आर्या आठवीं के छात्र हैं। इनके पिता विनय कुमार मौर्या सिचाई विभाग में इंजीनियर और मां अंजना आर्या ग्रहणी है।
कीवर्ड लिखें, कॉपियां न भरें, खुद से बनाए नोट्स: तरुषि तनेजा
नेशनल टॉपर बनना एक सपने को पूरा करने जैसा है। अच्छे नंबरों की तो उम्मीद थी, लेकिन नेशनल की लिस्ट में नाम आ जाएगा यह नहीं सोचा था। खुद के नाम के आगे नेशनल टॉपर लगना सुखद अनुभव है। यह कहना है नेशनल टॉपरों की सूची में तीसरे स्थान पर आने वाली तरुषि तनेजा का। सेंट मैरी की साइंस वर्ग की छात्रा तरुषि को 99.25 फीसदी अंक मिले हैं। शुक्लागंज की रहने वाली तरुषि के पिता प्रवीण तनेजा बिजनेसमैन और ऊषा तनेजा गृहिणी हैं। गणित और कंप्यूटर में 100 और अंग्रेजी में 99 फीसदी अंक पाने वाली तरुषि कहती हैं कि बोर्ड में कापियां भरने का कोई फायदा नहीं है। टू द प्वाइंट लिखने की आदत डाले, की-वड लिखें और खुद नोट्स तैयार करें। इसका काफी फायदा मिलेगा। जेईई मेन में 97.1 परसेंटाइल पाने वाली आरुषि कहती हैं कि बचपन से निरंतर पढ़ने की आदत ने फायदा दिया है। यह सालों की मेहनत है। वह आईआईटी से कंप्यूटर साइंस से बीटेक करना चाहती हैं।
CISCE ISC Result 2022 Toppers List
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
टॉपरों की सूची
प्रभकीरत सिंह 99.75 द चिंटल्स स्कूल (साइंस)
प्रांजलि त्रिपाठी 99.50 सेठ आंनद राम जयपुरिया स्कूल (ह्युमैनिटीज)
तरुषि तनेजा 99.25 सेंट मैरी स्कूल (साइंस)
प्राची आर्या 99.25 डॉ वीरेंद्र स्वरूप (साइंस)
सौम्या गुप्ता 99 डॉ. वीरेंद्र स्वरूप अवधवपुरी (साइंस)
वंशिका अग्रवाल 99 सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल (कामर्स)
सूजल गुप्ता 98.75 डॉ. वीरेंद्र स्वरूप अवधपुरी (साइंस)
आदित्य अवस्थी 98.75 स्वराज इंडिया स्कूल (साइंस)
अवनी नेवतिया 98.75 सेठ आनंदराम जयपुरिया (कामर्स)
नवजोत सिंह तनेजा 98.75 सेठ आनंदराम जयपुरिया (कामर्स)
यश कुमार गुप्ता 98.75 द चिंटल्स स्कूल (साइंस)
रिया मेल्होत्रा 98.75 द चिंटल्स स्कूल (कामर्स)
सृष्टि चौहान 98.50 स्वराज इंडिया स्कूल (साइंस)
शौर्य अग्रवाल 98.50 स्वराज इंडिया स्कूल (साइंस)
वैभव सचान 98.75 डॉ. वीरेंद्र स्वरूप किदवई नगर (साइंस)
हर्षिता अवस्थी 98.50 डॉ.वीरेंद्र स्वरूप किदवई नगर (साइंस)
वंश अग्रवाल 98.30 शीलिंग हाउस स्कूल (साइंस)
वनिशा चावला 98.30 शीलिंग हाउस स्कूल (कामर्स)