फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CISCE: 10वीं और 12वीं के नतीजे आज होंगे जारी, यहां करें चेक 

Mon, 14 May 2018 09:38 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

- मोबाइल पर भी देख सकते हैं रिजल्ट 
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की ओर से हाईस्कूल (आईसीएसई) एवं इंटरमीडिएट (आईएससी) का रिजल्ट आज घोषित किया जाएगा। परीक्षा परिणाम वेबसाइट एवं एसएमएस के माध्यम से दोपहर 3 बजे से उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन


छात्र अपने स्कूल के प्रिंसिपल के द्वारा भी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। स्कूल प्रिंसिपल की लॉग इन आईडी के जरिये भी छात्रों का रिजल्ट देखा जा सकता है।
हाईस्कूल के छात्र अपने मोबाइल पर icse के साथ सात अंकों का यूनिक कोड टाइप करके 09248082883 पर भेज सकते हैं। जिसके बाद उन्हें रिजल्ट प्राप्त हो जाएगा। वहीं, इंटरमीडिएट के छात्र isc के बाद सात अंकों का मोबाइल नंबर टाइप करके 09248082883 पर भेज सकते हैं। इसके साथ ही www.result.cisce.org और  www.cise.org वेबसाइट्स पर रिजल्ट देखा जा सकता है। जिन छात्रों को अपने रिजल्ट में किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका है, वह सात दिनों के अंदर कापी रिचेक के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इस बार बोर्ड द्वारा छात्रों को डिजिटल लॉकर की सुविधा भी दी जाएगी। इसके लिए मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है। क्योंकि डिजिटल लॉकर से मार्कशीट प्राप्त करने के लिए मोबाइल पर आया ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) देना अनिवार्य होगा। डिजिटल लॉकर से मार्कशीट प्राप्त करके छात्र कभी भी जरूरत पड़ने पर उसका प्रिंट आउट निकलवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें