फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः बेटे के शव को ले जाने के लिए अस्पताल से नहीं मिली ऐंबुलेंस, पिता को उठाना पड़ा ये कदम

Mon, 14 May 2018 07:14 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शव को हाथों में उठाकर ले जाता पिता
विज्ञापन
हरदोई / पिहानी पिता के साथ शादी में शामिल होने आए दो भाई रविवार सुबह पारा गांव में सड़क हादसे का शिकार हो गए। शौच जाते वक्त उन्हें वहां से गुजर रही पिकप ने रौंद दिया। हादसे में एक भाई की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


पिहानी कोतवाली क्षेत्र के मझिया गांव निवासी छैल बिहारी शनिवार रात अपने बेटे भोला (10) व अनमोल (6) के  साथ भांजी की शादी में शामिल होने मंझिला थाना क्षेत्र के ग्राम करावा आया था। रविवार सुबह भोला भाई अनमोल के साथ शौच के लिए गांव के बाहर सल्लिया मार्ग पर स्थित माइनर के पास गया था। सड़क पार करते करते वक्त वहां से गुजर रही पिकप ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौका पाकर चालक फरार हो गया। जानकारी मिलने के बाद पिता व अन्य रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए। आनन फानन में दोनों को सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने अनमोल को मृत घोषित कर दिया। वहीं भोला की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


पिहानी सीएचसी पर इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डाक्टर अमित मिश्रा ने घायल बच्चे को जिला अस्पताल भेजने के बाद डॉक्टर दूसरे बच्चे की मौत का मेमो कोतवाली भेजते, इससे पहले ही पिता छैल बच्चे का शव गोद में लेकर कोतवाली पहुंच गया। पिता ने  पिकप चालक के खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि शव लाए जाने तक अस्पताल का मेमो कोतवाली नहीं पहुंचा था। पिता बच्चे का शव लेकर आया था, बिना किसी देरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



पिता ने बताया, 'बेटे की मौत के बाद मैं हॉस्पिटल में बैठा रहा। एक घंटे से ज्यादा वक्त तक इंतजार करने के बावजूद भी कोई गाड़ी नहीं मिली। इसके बाद उसने शव को कंधे पर उठाकर पुलिस स्टेशन ले आया।' 
 



इस मामले में सफाई देते हुए  मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा, 'वक्त पर गाड़ी उपलब्ध नहीं थी इसलिए उसे नहीं मिल सकी। इसमें लापरवाही जैसी कोई बात नहीं है।' 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें