फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएससीई रिजल्ट: दसवीं में समृद्धि ने किया टॉप, मिले 99.60 फीसदी अंक, 12वीं में आठ छात्रों ने पाए 99.75 फीसदी अंक

Sun, 25 Jul 2021 12:57 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

12वीं का परिणाम 10वीं के परिणाम, 12वीं के प्री बोर्ड और स्कूल के पिछले पांच सालों के रिकॉर्ड के आधार पर घोषित किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना की वजह से इस वर्ष सीआईएससीई के छात्र बगैर परीक्षा दिए पास कर दिए गए हैं। ऐसे में हर वर्ष की तरह स्कूलों में छात्रों का जश्न देखने को नहीं मिला। अभी तक स्कूलों की ओर से उपलब्ध कराए गए नतीजों में दसवीं में द चिंटल्स स्कूल की छात्रा समृद्धि तिवारी ने 99.60 फीसदी अंक पाकर शहर में टॉप किया है।
विज्ञापन


वहीं, 12वीं में आठ छात्रों ने सर्वाधिक 99.75 फीसदी अंक पाए हैं। कोरोना की दूसरी लहर के चलते बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा निरस्त कर दी थी। बोर्ड ने 10वीं का परिणाम प्री बोर्ड के अंक और पिछले पांच सालों के स्कूल के परिणाम के आधार पर घोषित किया है।

12वीं का परिणाम 10वीं, 12वीं के प्री बोर्ड परिणाम और स्कूल के पिछले पांच सालों के रिकॉर्ड के आधार पर घोषित किया गया है। जिले में 10वीं-12वीं में कुल साढ़े सात हजार छात्रों ने परीक्षा दी थी। 99.98 फीसदी छात्र पास हुए हैं। वहीं, मेधावी छात्र कम अंक पाने से नाखुश हैं।
विज्ञापन


उनका कहना है कि परीक्षाएं होतीं तो तस्वीर कुछ अलग होती। छात्रों का कहना है कि इन्वॉयरमेंटल साइंस और गणित में छात्रों को काफी कम अंक मिले हैं। सूत्रों ने बताया कि कई स्कूलों ने प्रीबोर्ड के नंबरों में हेरफेर की थी, ऐसे में उन स्कूलों के छात्रों का परिणाम ज्यादा बेहतर आया है। 

कई छात्रों को मिले एक जैसे नंबर
इस बार के रिजल्ट में कई छात्रों को एक जैसे अंक मिले हैं। 12वीं में आठ छात्रों को 99.75 फीसदी, पांच छात्रों को 99.50 फीसदी अंक मिले हैं। 10वीं में पांच छात्रों को 98.60 फीसदी, पांच छात्रों को 98 फीसदी अंक मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें