मेहंदी घाट पर गंगा स्नान के लिए जाने वालों को पुलिस रोक रही थी। इसी बीच खुद को भाजपाई बताने वाले कुछ लोग पहुंचे। पुलिस ने आगे जाने से रोक दिया। युवक ने सिपाही से गाली गलौज की तो दरोगा ने थप्पड़ जड़ दिया।
कन्नौज जिले के मानीमऊ में आषाढ़ी पूर्णिमा पर रात में लगभग ढाई बजे गंगा घाट पर जाने से रोककर पुलिस ने खुद को भाजपाई बताने वाले युवक को थप्पड़ जड़ दिया। इस युवक ने दोस्तों को बुला लिया, जिन्होंने दरोगा और एक सिपाही को पीट दिया। सिपाही के सिर में चोट लगी है।
विज्ञापन
दरोगा ने मंदिर के पीछे छिपकर खुद को बचाया। पुलिस ने शक के आधार पर कुछ लोगों हिरासत में लिया, लेकिन बाद में समझौता होने पर सभी को छोड़ दिया गया। मेहंदी घाट पर गंगा स्नान के लिए जाने वालों को पुलिस रोक रही थी।
इसी बीच खुद को भाजपाई बताने वाले कुछ लोग पहुंचे। पुलिस ने आगे जाने से रोक दिया। युवक ने सिपाही से गाली गलौज की तो दरोगा ने थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद युवक ने अपने साथियों को बुला लिया। दरोगा और सिपाही को पीट दिया।
विज्ञापन
इस मामले में कोतवाल विकास राय का कहना है कि पुलिस की टोकाटाकी से मामूली बहस हो गई थी। अब मामला सुलझ गया है। दूसरी ओर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत का कहना है कि वह भाजपा के लोग नहीं रहे होंगे। पार्टी को बदनाम करने के लिए किसी ने बता दिया होगा।