फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: क्राइस्ट चर्च ने जीती जिला स्तरीय जूनियर बालक क्रिकेट प्रतियोगिता की ट्रॉफी

विज्ञापन
ग्रीनपार्क में जिलास्तरीय जूनियर बालक क्रिकेट प्रतियोगिता में मैच खेलते खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। खेल निदेशालय उप्र की जिला स्तरीय जूनियर बालक क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच शनिवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले गए। यहां क्राइस्ट चर्च ने सर पदमपत सिंहानिया स्पोर्ट्स एकेडमी को नौ विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन


फाइनल मैच की शुरुआत क्रीड़ाधिकारी भानु प्रसाद, उपक्रीड़ाधिकारी अमित पाल, पूर्व रणजी खिलाड़ी अरविंद सोलंकी ने परिचय प्राप्त कर की। सर पदमपत सिंहानिया स्पोर्ट्स एकेडमी ने 15 ओवर में आठ विकेट पर 74 रन बनाए।

टीम से वंश निगम ने 33 रन बनाए व गेंदबाजी में उत्कर्ष तिवारी, रजा व प्रियांशु ने दो-दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए क्राइस्ट चर्च की टीम ने 11.4 ओवर में एक विकेट पर 75 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन


जीत में उत्कर्ष तिवारी ने 34 रन बनाए और गेंदबाजी में अभिनव प्रजापति ने एक विकेट लिया। इस मौके पर क्रीड़ाधिकारी भानु प्रसाद, उपक्रीड़ाधिकारी अमित पाल समेत अन्य कोच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें