पूर्व मंत्री चौ. नरेंद्र सिंह को पुष्पाजंलि अर्पित करते लायर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी।
- फोटो : स्रोत : संस्था
कानपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और किसान नेता चौधरी नरेंद्र सिंह की जयंती पर समर्थकों ने उन्हें याद किया। रविवार को अपना मोर्चा की ओर से विवेकानंद विहार जूही में जयंती समारोह मनाया गया।
यहां लायर्स एसोसिएशन घाटमपुर के पूर्व अध्यक्ष चौधरी बलवान सिंह ने कहा कि नरेंद्र सिंह ने पूरे जीवन किसानों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।वहीं माध्यमिक शिक्षक संघ (ठाकुरई गुट) के प्रदेश मंत्री धर्म प्रकाश आर्य ने कहा कि नरेंद्र सिंह दूरदर्शी थे। चौधरी डॉ. भीम सिंह पटेल ने कहा कि वह किसानों के जनप्रिय नेता रहे हैं। यहां पर अपना मोर्चा के संयोजक चौधरी बृजेंद्र प्रताप सिंह, आरके वर्मा, अनूप दीक्षित, शेखर श्रीवास्तव, शिव दीक्षित, मनोज आर्या, आनंद सचान आदि माैजूद रहे। इसी तरह बर्रा में रामगोपाल चौराहे के निकट कुर्मी महासभा की ओर से चौ. नरेंद्र सिंह के जन्म जयंती का समारोह मनाया गया। यहां पर कार्यक्रम संयोजक अनूप सचान माैजूद रहे।
पूर्व मंत्री चाै. नरेंद्र सिंह की नातिन निहारिका सिंह ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग स्वार्थ के लिए उनके बाबा के नाम को अपने साथ जोड़कर लाभ उठाना चाह रहे हैं। उन्होंने समर्थकों से गुमराह नहीं होने की अपील की है। शनिवार को साकेतनगर स्थित गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि उनके बाबा चौधरी नरेंद्र सिंह की फोटो व नाम का प्रयोग करने का निर्णय लेना उनके परिवार का व्यक्तिगत मामला है। यदि कोई स्वार्थ के लिए यह काम करता है तो उसका खुलकर विरोध करेंगे। यहां भाजपा जिलामंत्री दक्षिण संजय कटियार व दीप्ति सिंह मौजूद रहीं। (ब्यूरो)