फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटा राजन का शार्प शूटर लखनऊ से हरदोई जेल में किया गया शिफ्ट, दर्ज हैं 15 से अधिक मामले

Fri, 06 Mar 2020 04:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूल डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ कारागार में बंद छोटा राजन गिरोह के शार्प शूटर खान मुबारक को कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार सुबह हरदोई जेल स्थानांतरित कर दिया गया। उस पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। हत्या, गैंगस्टर और फिरौती जैसे 15 गंभीर मामलों का आरोपी खान मुबारक पुत्र रजी आलम निवासी आंबेडकर नगर लखनऊ कारागार में बंद था।
विज्ञापन


उस पर चल रहे मुकदमों की सुनवाई अलग-अलग न्यायालयों में हो रही है। शासन के निर्देश पर शुक्रवार सुबह उसे कड़ी सुरक्षा के बीच लखनऊ से हरदोई जेल स्थानांतरित कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार लखनऊ जेल से खान मुबारक को पहले सीतापुर जेल भेजे जाने की तैयारी की गई थी, लेकिन उसे हरदोई जेल भेज दिया गया।

इसकी जानकारी जिम्मेदारों को देकर सुरक्षा के मजबूत इंतजाम रखने के निर्देश भी दिए गए थे। जेल अधीक्षक बृजेंद्र सिंह ने बताया कि एक बैरक में कुछ चुनिंदा बंदियों, कैदियों के साथ खान मुबारक को रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें