फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 39 यूनिट रक्तदान, युवाओं ने नाटक-रील से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


39 यूनिट रक्तदान, युवाओं ने नाटक-रील से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

कानपुर।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत शुक्रवार को सम्भागीय परिवहन कार्यालय के सारथी भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।  जिसमें परिवहन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ-साथ आवेदकों, चालकों और वाहन स्वामियों ने भाग लिया। शिविर में 39 लोगों ने रक्तदान कर सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की जान बचाने का संकल्प लिया। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) आलोक कुमार के नेतृत्व में तथा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सहयोग से शिविर आयोजित हुआ था। 
विज्ञापन


इसी के साथ युवाओं को सड़क सुरक्षा से जोड़ने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार, छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में मण्डल स्तरीय भाषण, नुक्कड़ नाटक और रील निर्माण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन हर नागरिक की जिम्मेदारी है और युवाओं की भागीदारी से ही दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें