फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: महिला ने जहरीला पदार्थ पीने के बाद फंदा लगा दी जान, ढाई साल पहले हुई थी शादी

Sat, 12 Sep 2026 08:30 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के बनकट नई दुनिया मोहल्ले में शनिवार को एक महिला ने पहले जहरीला पदार्थ खा लिया, फिर फंदा लगा कर खुदकुशी कर लिया। पुलिस को सूचना दी है। नई दुनिया निवासी रोमा देवी (32) ने पहले जहरीला पदार्थ पी लिया। इसके बाद कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर फंदा लगा लिया। जानकारी होने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ कर उसको बाहर निकाला और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

विज्ञापन


जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रोमा की शादी ढाई साल पहले विनोद कोटार्य के साथ हुई थी। उसके एक बेटा है। परिजन अभी घटना का कारण नहीं बता पा रहे हैं। कोतवाल अभयराज सिंह ने बताया कि महिला ने जहरीला पदार्थ पीने के बाद फंदा लगाया है। कारण स्पष्ट नहीं हैं। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें