फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मूसलाधार बारिश, बाजारों में घुसा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 11 सीकेटीपी 24 वाल्मीकि नगर मोहल्ले में जलभराव के बीच निकलता नागरिक। संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानिकपुर (चित्रकूट)। शुक्रवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश ने कस्बे का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। वाल्मीकि नगर और बस स्टैंड बाजार की गलियों में घुटनों तक पानी भर गया। दुकानों के सामने जलभराव से ग्राहकों का आना-जाना बंद हो गया। सुबह आठ से 10 बजे तक लगातार दो घंटे बारिश हुई। जिसके बाद दोपहर दो बजे तक बूंदाबांदी जारी रही। बृहस्पतिवार रात भी क्षेत्र में बारिश दर्ज की गई थी। स्थानीय विनय गुप्ता और राजेश पांडेय ने बताया कि गलियों के साथ-साथ खेतों में भी पानी भर गया है। गनीवा कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अंकुर त्रिपाठी के अनुसार दो मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि अगले दो दिन बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें