फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: धान काट रही महिला किसान की ठंड लगने से मौत, मचा कोहराम

Wed, 12 Nov 2025 08:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सुबह धान की फसल काटने गई महिला किसान की खेत में हालत खराब हो गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने दावा किया कि ठंड लगने से मौत हुई है। थाना सरधुआ अन्तर्गत ग्राम अरछा बरेठी के इंगुईहा पुरवा निवासी बब्बू यादव ने बताया कि बुधवार की सुबह पत्नी केतकी देवी (30) के साथ वह धान की फसल काटने अपने खेत में गये थे।

विज्ञापन


खेत में पानी भी था धान काटते वक्त पत्नी को ठंड लगी और कांपने लगी फिर उसे घर लाये। घरेलू नुस्खा के माध्यम से इलाज किया जिसके बाद उल्टी होने लगी तो वह घबडा़ गये। आनन फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहाडी ले गये वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर देख जिला अस्पताल रिफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उसके एक लड़की दो लड़के हैं। एसडीएम राजापुर फूलचंद्र ने बताया कि मामले की जानकारी शाम को मिली है। राजस्व विभाग की टीम गांव भेजकर जानकारी जुटाएंगे। थानाध्यक्ष सरधुवा रामसिंह ने बताया कि इस मामले की जानकारी उन्हें मिली है । पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से ही पता चलेगा कि मौत का कारण क्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें