फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: प्रेम प्रसंग में खाया जहर, प्रेमिका की मौत, प्रेमी की हालत गंभीर

Wed, 21 Jan 2026 08:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
महिला की फाइल फोटो व गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रैपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना में प्रेमी युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक सूरत में रहकर प्राइवेट काम करता है। उसने बताया कि उसकी 33 वर्षीय पत्नी गांव में अकेली रहती थी।
विज्ञापन


मंगलवार शाम को राजेश ने अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी, लेकिन उसने किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया। कुछ देर बाद ही परिजनों को सूचना मिली कि पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। इसी बीच, गांव के ही श्रवण कुमार ने भी चूहे मारने की दवा खा ली। दोनों की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया। अस्पताल में देर रात इलाज के दौरान राधा देवी की मौत हो गई, जबकि श्रवण कुमार का इलाज अभी जारी है।

पति ने बताया कि उसकी शादी 14 साल पहले हुई थी और उसका एक बेटा भी है। उसने दावा किया कि उसकी पत्नी का पिछले दो वर्षों से एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जानकारी होने पर उसने कई बार अपनी पत्नी को डांटा भी था। थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि युवक और युवती में प्रेम प्रसंग के बारे में उन्हें अभी कोई जानकारी नहीं है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें