फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने चित्रकूट में जगद्गुरु रामभद्राचार्य से लिया आशीर्वाद

Wed, 21 Jan 2026 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
धार्मिक नगरी चित्रकूट में सोमवार देर रात बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। करीब आधा घंटे तक चली इस मुलाकात में धर्म, संस्कृति और राष्ट्रहित जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा हुई।
विज्ञापन


बांदा में कथा वाचन के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सोमवार देर रात जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य से मिलने के लिए चित्रकूट पहुंचे। यहां उन्होंने जगद्गुरु से आशीर्वाद प्राप्त किया और तत्पश्चात रात में ही बांदा के लिए प्रस्थान कर गए। संतों की इस भेंट को आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसे भविष्य में होने वाले बड़े धार्मिक आयोजनों और गतिविधियों का संकेत भी माना जा रहा है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के चित्रकूट आगमन की सूचना पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और संत समाज के लोग भी पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें