फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: अवैध संबंध के शक में चाकू से गोदकर पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Mon, 19 Aug 2024 12:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में अवैध संबंध के शक में पति ने कमरे में चाकू से गोदकर पत्नी की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चाकू समेत आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। एसपी और सीओ ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के सपहा गांव का प्रदोष पटेल पत्नी कुशबाला (28) और बेटी के साथ कोतवाली कर्वी के शिवरामपुर कस्बा स्थित लैनाबाबा मंदिर के पास तकरीबन 10 साल किराए के कमरे में रहता है।

विज्ञापन


पहले मोबाइल बनाने का कार्य करता है। दो साल से मोबाइल का काम बंद कर जनसेवा केंद्र चलाता है। शनिवार की रात इकलौती बेटी के सोने के बाद उसने पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। चर्चा है कि पड़ोसी से पत्नी को मोबाइल पर बात करते देखकर उसने पहले पिटाई की। इसके बाद चाकू से हत्या कर दी। महिला के चिल्लाने पर पड़ोसियों को शंका हुई तो यूपी-112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने पर प्रदोष ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। पुलिस ने धक्का देकर दरवाजा खोला।

विज्ञापन

महिला का शव पड़ा देख चौकी पुलिस को सूचना दी। शव का पंचनामा कर रविवार को पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाल उपेंद्र सिंह ने बताया कि हत्यारोपी को सोमवार को जेल भेजा जाएगा। सूचना पर एसपी अरुण कुमार सिंह ने सीओ राजकमल के साथ घटनास्थल पर जांच की। एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया अवैध संबंध में हत्या की बात सामने आई है। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें