फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: ‘कब बनेगा बरदहा नदी में पुल? ग्रामीण बोले- भले न दें सरकारी योजनाओं का लाभ, सरकार हमारा पुल बना दे

Sat, 15 Aug 2026 12:33 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: मानिकपुर तहसील के पाठा क्षेत्र स्थित चमरौहा में बरदहा नदी पर पुल न होने से एक दर्जन गांवों के हजारों लोगों को हर बारिश में भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। नदी का जलस्तर बढ़ने से संपर्क कट जाता है, जिससे मरीजों और गर्भवती महिलाओं के लिए इलाज मिलना तक मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
बरदहा नदी पर पुल न होना बना मुसीबत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में मानिकपुर तहसील के पाठा क्षेत्र के चमरौहा में बरदहा नदी का बहुप्रतिक्षित पुल एक दर्जन गांवों के हजारों लोगों के लिए हर साल आफत बन जाता है। पुल न होने से बरसात में इन गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह कट जाता है और जिंदगी संकट में आ जाती है। बावजूद इसके सिस्टम और सियासत से जुड़े लोगों को ग्रामीणों की इस पीड़ा पर तरस नहीं आ रहा।

विज्ञापन

देश और प्रदेश में सरकारें बदलीं, स्थानीय जनप्रतिनिधि भी आते-जाते रहे, लेकिन पाठावासियों की दुर्दशा की तरफ किसी का ध्यान नहीं गया। चमरौहा, पयासी पुरवा, मऊ गुरदरी, रानीपुर सहित आसपास के कई गांवों की जिंदगी बारिश के तीन महीने सबसे कठिन हो जाती है। वजह सिर्फ एक- बरदहा नदी में पुल का न होना। मंगलवार रात से लगातार हो रही बारिश से बरदहा नदी उफान पर है।

विज्ञापन

">http://



इलाज के अभाव में दम तोड़ चुके लोग

रपटे के ऊपर से पानी बहने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि संपर्क कटने से सबसे ज्यादा दिक्कत मरीजों और गर्भवती महिलाओं को होती है। अगर किसी की तबियत खराब हो जाए, तो समय पर इलाज मिलना मुश्किल हो जाता है। कई ग्रामीणों की इलाज न मिलने से मौत हो चुकी है। प्रसव पीड़ित महिलाओं ने भी दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें