फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: बेहोशी की हालत में महिला को नाले में फेंका, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 21 Jul 2023 12:10 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
चित्रकूट जिले में मऊ थाना क्षेत्र के खंंडेहा गांव के कुम्हारान पुरवा के पास नाले में एक अर्द्धनग्न अवस्था में महिला को बोलेरो सवार युवकों ने फेंक दिया। गुरुवार की सुबह इस बात की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दिया। पुलिस ने महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। होश आने पर महिला की तहरीर पर इस मामले एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने हत्या करने का प्रयास सहित छेड़खानी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


मऊ थाना क्षेत्र के खंडेहा गांव के कुुम्हारन के पुरवा के पास 19 जुलाई बुधवार की रात्रि को एक महिला को मरणासन्न हालत में बोलेरो सवार युवको ने नाले में फेेंक दिया। बताया गया है कुछ दूरी पर महिलाएं खड़ी थी। जिन्होंने इस दृश्य को देखने के बाद ग्रामीणों को जानकारी दी। जिस पर 112 नबंर पुलिस को बुलाया गया। नाले में पड़ी महिला को इलाज के लिए मऊ सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

थानाध्यक्ष राजेश द्विवेदी ने बताया कि किटहाना औझर निवासी कामता प्रसाद व दो अज्ञात के खिलाफ हत्या करने का प्रयास सहित छेडख़ानी का मामला दर्ज किया गया है। इस पूरे मामले में तरह तरह की चर्चाएं रहीं। पुलिस ने पीडि़त महिला को मीडिया से बातचीत नहीं करने दिया। स्थानीय कुछ लोगों ने बताया कि घटनास्थल पर जिस हालत में महिला मिली है उससे लगता है कि आरोपीगण उसे मृत समझकर फेंक गए हैं। ऐसे लोगों की पहचान महिला से पहले से है। जिसमें मुख्य कामता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें