चित्रकूट। राजापुर तहसील के महुवा ग्रामीण स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आर्यावर्त बैंक शाखा महुवा के प्रबंधक पर रजिस्टर फाड़ने का आरोप लगाया है।
समूह की महिला सरोज, शकुंतला, पिंकी सिंह, गुलशन, माधुरी, चमेली, रानी आदि ने बताया कि वह लोग बैंक से पैसा निकालने गई थीं। जहां पर बैंक प्रबंधक ने उन लोगों के साथ समूह का रजिस्टर फाड़ दिया। बैंक प्रबंधक सतीश कुमार का कहना है कि समूह की महिलाओं ने एडवांस में मीटिंग रजिस्टर में दर्शायी थी। इसे काट दिया गया और न ही रजिस्टर फाड़ा है, सिर्फ महिलाओं को समझाया था।