फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot Accident: ब्रेकर में उछला ट्रैक्टर, बेटी को बचाने में मां भी गिरी, दोनों की मौत

Wed, 18 Feb 2026 06:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

यूपी के चित्रकूट जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। दुर्घटना में मां-बेटी की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
मां व बेटी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतकूप थाना क्षेत्र के भैसौधा व बंशीपुर के पास बुधवार को ब्रेकर में ट्रैक्टर के उछलने से बैठी महिला व मासूम गिर गई और नीचे दबने से दोनों की मौत हो गई। महिला मायके से ससुराल जा रही थी। सूचना पर मायके व ससुराल पक्ष के लोग पहुंचे हैं। पुलिस लिखापढ़ी में जुटी है।

विज्ञापन


बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र के कुमेढ़ा सानी गांव निवासी गुलाब अली ने बताया कि वह दो दिन पहले निमंत्रण में शामिल होने के लिए निबुहा पुरवा आया था। वहां से निमंत्रण कर भाभी शबीना (30) के मायके गोबारिया चला गया था। दोपहर को भाभी व भतीजी सोफिया उर्फ सना (2) व भैसौधा निवासी भांजा इमामउद्दीन को लेकर निकला था। गांव के बाहर निकलते ही चुनका प्रजापति के ट्रैक्टर में बैठ गए, इससे भैसौधा तक जाना था। गांव से कुछ दूर निकलते ही माइनर के पास ब्रेकर में ट्रैक्टर उछल गया। इसमें भतीजी गिरने लगी तो भाभी ने पकड़ने का प्रयास किया तो दोनों गिर गई।

ट्रैक्टर का पहिया चढ़ने से दोनों घायल हो गई। तुरंत एंबुलेंस से सीएचसी लेकर गए। वहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। उसने बताया कि भाभी करीब 12 दिन पहले मायके आई थी। तीन साल पहले शादी हुई थी। उसके भाई इमाम दूसरे राज्य में काम करते हैं। थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों ने घटना की सूचना तो दी है, लेकिन कार्रवाई कराने से मना कर दिया है। काफी समझाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें