Chitrakoot News: चित्रकूट में बोर्ड परीक्षा के पहले दिन केंद्रों पर रोल नंबर और सीट खोजने में परीक्षार्थी परेशान रहे। बिना आधार कार्ड आए छात्रों को अगली बार से प्रवेश न देने की चेतावनी के साथ एंट्री दी गई।
चित्रकूट जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन सुबह साढे़ सात बजे से ही केंद्रों के बाहर परीक्षार्थी जुटने लगे थे। आठ बजे से परीक्षार्थियों को गेट के अंदर प्रवेश मिला। वहां पर उनकी जांच की गई। परीक्षार्थियों को पर्स व मोबाइल रखने के लिए परेशानी हुई। साथ ही, कक्ष व सीट खोजने के लिए परीक्षार्थी परेशान नजर आए।
विज्ञापन
शिक्षक परीक्षार्थियों को रोल नंबर के अनुसार सीटें बताने में मदद करते रहे। कुछ परीक्षार्थी समय से लेट पहुंचे तो काफी मिन्नतों के बाद प्रवेश मिला। चित्रकूट इंटर कॉलेज में सुबह साढ़े सात बजे परीक्षार्थी पहुंच गए थे। कुछ परीक्षार्थी अपने साथ आधार नहीं लाए थे, तो उनको हिदायत दी गई कि अब दोबारा बिना आधार कार्ड के प्रवेश नहीं मिलेगा। सुबह से ही सचल दल सक्रिय नजर आया।