फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: शौचालय में बंधक बनाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 29 Nov 2024 09:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: शौचालय में बंधक बनाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। घटना घर से पिता की दुकान की ओर जाते समय हुई। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर में एक दुकानदार की नाबालिग पुत्री को रैनबसेरा के ठेकेदार व उसके कर्मचारी ने शौचालय में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। वहीं पुलिस ने दुष्कर्म की बात से इन्कार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ बंधक बनाने की रिपोर्ट दर्ज कीगई है। जनरल स्टोर के मालिक दुकानदार ने पुलिस को बताया कि उसकी 11 साल की पुत्री बुधवार की दोपहर दो बजे घर से दुकान आ रही थी।

विज्ञापन


वह रैन बसेरा के पास से गुजरी तो ठेकेदार विमल कुमार व वहां के कर्मचारी राहुल ने उसको पकड़ लिया। मुंह दबाकर उसे शौचालय में ले गये। दो बजे से लेकर आठ बजे तक शौचालय में ही बंद रखा। आरोप लगाया कि इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया गया। वहां से किसी तरह छूटने के बाद घर पहुंची किशोरी ने मां से पूरी बात बताई। इस पर मां ने थाने में ठेकेदार व उसके कर्मचारी के खिलाफ तहरीर दी।

मामले के विवेचना अधिकारी मेवालाल मौर्य ने बताया कि दुष्कर्म की बात किशोरी के परिजनों ने तहरीर में नहीं लिखी है। किशोरी को छह घंटे बंधक बनाने की बात बताई सामने है इसी आधार पर राहुल के खिलाफ बंधक बनाने और उसके ठेकेदार विमल के खिलाफ सहयोग करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी के बयान हो चुके हैं, विवेचना जारी है। इस मामले में एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पीडि़त परिवार की ओर से जो तहरीर मिली है। उसी आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी का बयान व मेडिकल हो चुका है। दुष्कर्म की बात सामने आती है तो दर्ज रिपोर्ट में धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें