चित्रकूट जिले में मानिकपुर थाना क्षेत्र के हेला गांव में शनिवार सुबह बंधा तालाब के जडेरा में मछली पकड़ने गए तीन लोगों की मौत हो गई। सुबह की घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों की पहचान राजपाल (17) पुत्र स्व. लवकुश निवासी हेला, महेंद्र (30) पुत्र जोधी निवासी हेला और रामकेश (32) पुत्र तीरथ निवासी चुरेहकेसरवा के रूप में हुई है।
बताया गया कि तीनों के साथ महेंद्र का भाई सुरविजय भी गया था। उसी ने घर पहुंचकर घटना की सूचना दी, जिसके बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। तीनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है।