फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot Suicide: 35 दिन पहले ही हुई थी शादी, विवाद के बाद पति ने दी जान

Mon, 02 Jun 2025 05:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: पत्नी को फोन पर बात करने से मना करने पर विवाद के बाद पति ने जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
शैलेंद्र सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रैपुरा थाना क्षेत्र के लौरी के लोखरी में पति-पत्नी में रविवार की शाम विवाद हो गया। इससे आहत होकर पति ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर लिया। 35 दिन पहले ही शादी हुई थी। लौरी के लोखरी निवासी अवधबिहारी ने बताया कि भाई शैलेंद्र कुमार (25) की 29 अप्रैल को मऊ थाना क्षेत्र के टिटिहिरिया गांव निवासी अंजना के साथ शादी हुई थी। रविवार को भाभी किसी से फोन पर बातचीत कर रही थी तो भाई (शैलेंद्र) ने मना किया। इस पर दोनों में झगड़ा हो गया।

विज्ञापन


इसके कुछ देर बाद भाई कमरे में अंदर दुपट्टा से फंदा लगा लिया। जानकारी होने पर सीएचसी रामनगर लेकर गए। वहां डाक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलते ही मां रजमनिया, बहन मीरा व संगीता बेहाल हो गईं। सोमवार को थाना प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि परिजनों ने पति-पत्नी के विवाद की वजह से घटना बताई है। वह गुजरात में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। शादी के लिए दो माह पूर्व गांव आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें