फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: स्कूल के अंदर आवारा कुत्ते का आतंक, मध्याह्न भोजन कर रहे दो मासूमों को काटा, जिला अस्पताल रेफर

Wed, 15 Jul 2026 03:59 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: मऊ अंतर्गत मजरा भटगवां प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को मध्याह्न भोजन करते समय एक आवारा कुत्ते ने दो बच्चों को काटकर घायल कर दिया। पीड़ित छात्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
कुत्ते ने काटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले के मऊ में प्राथमिक विद्यालय, मजरा भटगवां में मध्याह्न भोजन खाते समय एक आवारा कुत्ते ने दो बच्चों को काट लिया। घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यह घटना आज ग्राम पंचायत बोझ के मजरा भटगवां स्थित प्राथमिक विद्यालय में हुई। गांव निवासी भाष्कर दुबे का सात वर्षीय श्याम और मोहन लाल की चार वर्षीय पुत्री जाह्नवी विद्यालय में पढ़ते हैं।

विज्ञापन

बुधवार को इंटरवल में सभी बच्चे मध्याह्न भोजन कर रहे थे। इसी बीच एक आवारा कुत्ता स्कूल परिसर में घुस आया। कुत्ते ने अचानक दोनों बच्चों पर झपटकर उन्हें घायल कर दिया। इस घटना से स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल बच्चों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें