फर्रुखाबाद जिले में कमालगंज थाने के गांव रजीपुर निवासी लालू परिवार के साथ कादरीगेट थाने के गांव चांदपुर में रहते हैं। उनका पुत्र कृष्णा (19) बाइक से कुछ सामान लेकर बाजार से लौट रहा था। खानपुर के पास अनियंत्रित रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गईं। वह दो भाइयों में बड़ा था। पुलिस ने शव लोहिया अस्पताल भिजवाया। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।