फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot Road Accident: डंपर ने पिकअप को मारी टक्कर, चार महिलाओं की मौत…एक दर्जन से अधिक घायल, छह गंभीर

Wed, 05 Mar 2025 09:29 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot Accident News: भरतकूप थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर ने पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे में चार की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chitrakoot News: चित्रकूट जिले में मजदूर सवार पिकअप गाड़ी को डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार चार महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिनमें छह की हालत गंभीर है। घटना भरतकूप थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे बरुआ गांव के पास हुई है।

विज्ञापन



डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे

सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पिकअप गाड़ी में 20 से ज्यादा मजदूर सवार थे। सभी मजदूर प्रयागराज महाकुंभ में सफाई का कार्य करने गए थे। प्रयागराज से लौटते वक्त बड़ा हादसा हो गया। सूचना पर डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे हैं।

पिकअप की साइड भारी वाहन से टकरा गई
मिली जानकारी के अनुसार, एक पिकअप में सवार होकर करीब 15 से 20 लोग बाहर मजदूरी करने जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े तीन बजे भागा पुल के पहले पुल संकरा होने की वजह से सामने से आ रहे अज्ञात भारी वाहन से पिकअप की साइड टकरा गई। इससे पिकअप पलट गई और सवार लोग नीचे गिर गए।

चार को मृत घोषित कर दिया
इस घटना में मुन्नी पुत्री सुनील कुमार, वंदना पत्नी सागर, सपना पुत्री निलेश, शकुंतला पत्नी नील चंद्र, कुसुम पत्नी हरिराम, केशन पुत्र भैया लाल, भोले पुत्र हरिराम, केसर पुत्री केशन, वर्षा पुत्री संजय कुमार, कार्तिक पुत्र राजकुमार घायल हो गए। घायलों को पुलिस द्वारा एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने चार को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
इनमें कुसुम पत्नी हरिराम, केसर पत्नी श्रीकेशन, मन्नू पुत्री सुनील, सपना पुत्री केशन शामिल हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शवों को भेजा है। वहीं, अज्ञात वाहन की तलाश में टीमों को लगाया गया है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें