सदर कोतवाली क्षेत्र के लोढ़वारा के पास मंगलवार की रात को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार सेवानिवृत्त दरोगा की मौत हो गई। दरोगा अपने गांव राजापुर के सगवारा से कर्वी लौट रहे थे। लोढ़वारा नो एंट्री पॉइंट के पास पीछे से बाइक में एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सामने खड़े दूसरे ट्रक में भिड़ गई।
हादसे में दरोगा के सिर में गंभीर चोट आ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। मृतक के बडे बेटे देवेंद्र मिश्रा अनुदेशक के पद पर लोहरा उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात हैं। छोटा बेटा महिंद्रा कंपनी में काम करता है, पत्नी मिथलेश देवी गृहिणी है। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि ट्रक के बारे में पता लगाया जा रहा है।