चित्रकूट जिले की देवांगना घाटी में किशोर को बंधक बनाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दरिंदों के साथ शनिवार शाम पुलिस की जंगल में आमने-सामने मुठभेड़ हो गई। भरतकूप थाना क्षेत्र अंतर्गत मड़फा के जंगल में गोशाला के समीप हुड़ा मोड़ पुल के पास यह मुठभेड़ हुई।
एसओजी और पुलिस टीम ने घेराबंदी की
शनिवार शाम करीब 05 बजे एसओजी टीम और बहिलपुरवा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सामूहिक दुष्कर्म की वारदात में शामिल आरोपी बाइक से मड़फा के जंगलों की ओर जा रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने जंगल में मोर्चा संभालकर घेराबंदी की।
दो आरोपी फरार, एसपी पहुंचे मौके पर
फायरिंग के बीच घायल जितेंद्र को वहीं छोड़कर उसके 02 साथी गोलियां चलाते हुए घने जंगलों की ओर भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, सदर कोतवाल दुर्ग विजय सिंह, भरतकूप थाना प्रभारी विनोद कुमार राय और शिवरामपुर चौकी प्रभारी शनि चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फरार आरोपियों की तलाश में जंगलों में कॉम्बिंग अभियान शुरू किया। पुलिस ने घायल सिपाही राघवेंद्र और पकड़े गए आरोपी कल्ला गांव निवासी जितेंद्र को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवरामपुर पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।