पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में चित्रकूट में सोमवार को होने वाले मतदान को लेकर कार्मिकों का मेला रविवार सुबह से ही ब्लॉक स्तर पर बनाए गए स्ट्रांगरूमों में उमड़ पड़ा। उपस्थिति दर्ज कराने के लिए काउंटरों में मारामारी की स्थिति रही। लंबी लाइन में लगे कर्मचारियों की भीड़ से कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ीं।
विज्ञापन
रविवार को सुबह ही कार्मिकों को बूथ पर रवानगी के लिए बुलाया गया था। मुख्यालय कर्वी के अलावा रामनगर, पहाड़ी, मऊ व मानिकपुर विकासखंड क्षेत्र के लिए अलग-अलग स्ट्रांगरूम बनाए गए थे। सभी जगह मतदान कार्मिकों को बूथों में रवानगी के लिए रविवार की सुबह सात बजे उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश जिला निर्वाचन की ओर से दिए गए थे।
जिले में 515 मतदान केंद्र और 1081 मतदेयस्थल हैं। कुल 676039 मतदाता मतदान करेंगे। इसके लिए लगभग 5000 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 4324 कर्मचारियों की पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो चुकी हैं।