फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: बेकाबू वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 27 Apr 2026 08:56 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
नादिन कुर्मियांन स्थित नहर पुलिया के पास एक तेज रफ्तार बेकाबू चारपहिया वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


बांदा जनपद के कमासिन थाना क्षेत्र के अमलोखर निवासी छेदीलाल (56) व उनका पुत्र सदाशिव (27) सोमवार शाम करीब 4:30 बजे बॉडी पोखरी की ओर किसी निमंत्रण में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वे नादिन कुर्मियांन नहर पुलिया के पास पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कुछ समय तक दोनों घायल सड़क पर ही तड़पते रहे।

आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राजापुर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक लाखन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश सिंह ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक लाखन सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और वाहन की तलाश में जुटी है। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए कर्वी भेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें