फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट सड़क हादसा: पंचर खड़ी बस में घुसी बाइक, ट्रक की रोशनी से हुई थी अनियंत्रित, पति-पत्नी दोनों की मौत

Thu, 24 Sep 2026 01:23 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: राजापुर थाना क्षेत्र स्थित नंदिन कुर्मियान गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक की तेज रोशनी आंखों पर पड़ने से अनियंत्रित हुई बाइक सड़क किनारे पंचर खड़ी बस से जा भिड़ी। हादसे में दंपती की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बैठे परिजन और ग्रामीण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में राजापुर थाना क्षेत्र के नंदिन कुर्मियान गांव के पास बुधवार रात को खड़ी बस में एक बाइक भिड़ गई, जिससे दंपती की मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। अमान सिकरी निवासी केश कुमार (43) बाइक से अपनी पत्नी गिरजा देवी (40) के साथ ससुराल करौंदी कला बुधवार को जलविहार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे।

विज्ञापन

वहां से रात करीब आठ बजे लौटते समय नादिन कुर्मियान के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रक की रोशनी आंखों में पड़ी, तो बाइक अनियंत्रित होकर पंचर खड़ी बस से भिड़ गई। इससे केश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी पत्नी गिरजा देवी को पुलिस एंबुलेंस से सीएचसी राजापुर लेकर पहुंची।

विज्ञापन

http://



पंचर खड़ी थी बस, हेलमेट नहीं पहने थे बाइक सवार

यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना प्रभारी नरेश कुमार प्रजापति ने बताया कि प्रयागराज की एक बस पंचर खड़ी थी, जिसमें बाइक सवार भिड़े हैं। हादसे में दंपती की मौत हो गई है बस को कब्जे में ले लिया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें