फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: करंट लगने से सेल्समैन की मौत, एक दिन पहले ही आया था काम करने, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Thu, 24 Sep 2026 12:38 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बर्रा-सात स्थित देशी शराब ठेके में गुरुवार सुबह दुकान के अंदर नहाते समय मोटर चालू करते वक्त करंट की चपेट में आने से सेल्समैन की मौत हो गई। मृतक मूल रूप से बांदा का रहने वाला था और एक दिन पहले ही बर्रा स्थित ठेके पर काम करने आया था।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत बर्रा-सात में स्थित देशी शराब ठेके की दुकान के अंदर नहाते समय करंट की चपेट में आने से सेल्समैन की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सुभाष ठाकुर निवासी बांदा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शराब ठेके के मालिक कृष्णवीर सिंह हैं, जो घाटमपुर के निवासी हैं।

विज्ञापन

मृतक सुभाष ठाकुर इससे पहले विजयनगर स्थित शराब ठेके पर कार्यरत था और कल ही बर्रा-सात वाली दुकान पर काम करने आया था। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे सुभाष दुकान के अंदर नहाने गया था। नहाने के लिए उसने सबमर्सिबल मोटर चालू करने के लिए जैसे ही प्लग बोर्ड में लगाया।

http://



एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया

उसी दौरान मोटर में करंट उतर आया और वह उसकी चपेट में आ गया। सामने दुकान पर मौजूद दुकानदार ने जब सुभाष को अचानक गिरते देखा तो आनन-फानन में मौके पर पहुंचकर बिजली की लाइन काटी और तत्काल 108 एम्बुलेंस व पुलिस को सूचना दी। एम्बुलेंस से उसे अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची बर्रा थाने की पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का स्पष्ट कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें