शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बताया कि पत्नी को पड़ोसी और पारिवारिक लोग सीएचसी लेकर पहुंचें थे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मायका पक्ष ग्राम कजरा पोस्ट देवरा थाना अमवा मध्यप्रदेश को दी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका की शादी वर्ष 2016 में मध्यप्रदेश के कजरा देवरा थाना अमवा में हुई थी। मृतका के दो वेटे शिवम (9), शिवांश (3) वर्ष व एक बेटी वर्षा (7) है।
कर्ज को लेकर परेशान हो रही थी पत्नी
मृतका के पति ने बताया कि सोमवार की रात्रि करीब नौ बजे फोन से उसकी अपनी पत्नी मृतका अनीता से बात हुई थी, जो कर्ज को लेकर परेशान हो रही थी। पति के मुताबिक 30 हजार किसी का कर्ज लिया था। उसको भरने की बात बोली थी। सुबह जब घर से फोन गया, तो वह स्टेशन में खड़ी गाड़ी में सामान बेच रहा था, लेकिन फोन से सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे।