औरैया जिले में अयाना थाना क्षेत्र के अंतौल स्थित मायके में रह रही विवाहिता ने सोमवार दोपहर को घर के बरामदे में पंखे के कुंडे में रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की है। अंतौल निवासी रामशंकर ने बताया कि उन्होंने अपनी इकलौती बेटी सुधा की शादी 20 मई 2025 को सुरजनपुर निवासी पिंटू के साथ की थी।
दामाद के गुटखा खाने से बेटी नाराज रहती थी। वह 12 जनवरी को घर आ गई थी। सोमवार सुबह दामाद बेटी को लेने घर पर आया था। बेटी ने खाना खाने की बात कही थी। इस पर दामाद गेट पोतने के बाद दोपहर में वापस आने की बात कहकर चला गया। दोपहर एक बजे जब वह घर पहुंचा, तो उसे बेटी का शव बरामदे में लगे पंखे के कुंडे में रस्सी के फंदे पर मिला।