फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: धनतेरस पर कामतानाथ धाम में उमड़ी आस्था की भीड़, सुबह चार बजे से ही लगी कतारें, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Fri, 06 Nov 2026 10:36 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: धर्मनगरी में धनतेरस के पावन अवसर पर भगवान कामतानाथ के दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के चार बजे मंदिर के कपाट खुलते ही दर्शन के लिए लंबी कतारें लग गईं, और अब तक करीब एक लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। श्रद्धालु मंदाकिनी नदी में पवित्र स्नान के बाद कामतानाथ की परिक्रमा कर रहे हैं।
विज्ञापन
धनतेरस पर कामतानाथ धाम में उमड़ी भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में धनतेरस के दिन भगवान कामतानाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह चार बजे मंदिर के कपाट खुलने के बाद से ही दर्शन के लिए कतारें लग गईं। अब तक करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने भगवान कामतानाथ के दर्शन कर लिए हैं। मंदिर परिसर से लेकर परिक्रमा मार्ग तक श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। श्रद्धालु मंदाकिनी में स्नान के बाद कामतानाथ की परिक्रमा कर रहे हैं।

विज्ञापन



विज्ञापन



भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन के जवान जगह-जगह तैनात हैं। गैर राज्यों और गैर जिलों से आए श्रद्धालुओं ने बताया कि धनतेरस पर कामतानाथ के दर्शन का विशेष महत्व है। इसी कारण परिवार सहित सुबह से ही दर्शन के लिए पहुंच गए। मेला प्रशासन का कहना है कि देर शाम तक दर्शन करने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, सफाई और सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें