पूर्व सांसद ने कहा- महंत को गिरफ्तार करें
कुछ देर में पूर्व सांसद अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। जानकारी होने पर सीओ राजापुर राजकमल, थाना प्रभारी रैपुरा आशुतोष तिवारी, भरतकूप प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह समेत कई थानों का पुलिसबल मौके पर पहुंचा और पूर्व सांसद को समझाने में जुट गए, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। पूर्व सांसद ने कहा कि अभद्र टिप्पणी करने वाले महंत को गिरफ्तार करें और आश्रम से बाहर किया जाए।
मुख्यमंत्री समेत डीएम को पत्र लिखा था
जब तक ऐसा नहीं होता, वह धरने से नहीं उठेंगें। बता दें कि असावर माता मंदिर के पुजारी और वाल्मीकि आश्रम के महंत भरतदास महाराज के बीच दो महीने से मंदिर में कब्जा को लेकर विवाद चल रहा है। इससे पुजारी व महंत पक्ष में कई बार मारपीट भी हो चुकी है। इस मामले में पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने महंत के खिलाफ कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री समेत डीएम को पत्र लिखा था।
पूर्व सांसद की मां को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की
पूर्व सांसद ने कहा कि महंत आश्रम का माहौल खराब कर रहे हैं। आश्रम के बाहर दुकानदारों और मंदिर के पुजारी को परेशान करता है। इससे खुन्नस में आकर महंत भरतदास महाराज ने पूर्व सांसद पर मंदिर के विकास में किसी तरह का योगदान न करने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही महंत ने पूर्व सांसद की मां को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की है।