फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: रानीपुर टाइगर रिजर्व में छोड़ा गया तेंदुआ; मारकुंडी के जंगलों में अब करेगा स्वतंत्र विचरण

Fri, 13 Mar 2026 06:23 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: नार्थ खीरी में आतंक मचाने वाले नर तेंदुए को वन विभाग ने पकड़कर चित्रकूट के रानीपुर टाइगर रिजर्व (मारकुंडी रेंज) में सुरक्षित छोड़ दिया है। अब वह आबादी से दूर घने जंगलों में रहेगा।
विज्ञापन
तेंदुए को जंगल में छोड़ती टीम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में नार्थ खीरी में दहशत फैलाने वाला तेंदुआ अब चित्रकूट के रानीपुर टाइगर रिजर्व के जंगल में स्वतंत्र विचरण करेगा। वहां से वन विभाग की टीम लेकर आई और मारकुंडी क्षेत्र में छोड़ा। इस तेंदुए ने कई महीनों से वहां आतंक मचा रखा था। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे जंगल में छोड़ा गया। नार्थ खीरी क्षेत्र में पिछले कई महीनों से लोगों में तेंदुआ ने दहशत फैला रखा था। इससे लोगों बच्चों को घरों से निकलना बंद करा दिया था। तमाम शिकायतों के बाद प्रशासन ने वन विभाग की टीम की मदद से तेंदुआ को पकड़वाया।

विज्ञापन


http://
विज्ञापन



फिर चित्रकूट के रानीपुर टाइगर रिजर्व में छोड़ने का फैसला लिया गया। वहां की टीम पिंजरे में बंद कर रानीपुर टाइगर रिजर्व पहुंची और मारकुंडी क्षेत्र एक के चौरी बीट में नर तेंदुए को छोड़ने पर सहमति बनी। वाहन को जंगल में ले जाया गया और पिंजरा खोलते ही तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। मारकुंडी रेंज के रेंजर मनोज यादव ने बताया कि नार्थ खीरी से तेंदुए को पकड़ कर वन विभाग की टीम लाई और रानीपुर टाइगर रिजर्व के चौरी बीट में छोड़ा गया है। अब तेंदुआ जंगल में स्वतंत्र रूप से विचरण करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें