फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: देर रात तेज आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, कई पेड़ गिरे और लोगों के उड़े छप्पर, घंटों तक गुल रही बिजली

Fri, 29 May 2026 09:40 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: चित्रकूट के खोही में देर रात आए तूफान से भारी नुकसान हुआ है। मुख्य मार्ग पर पेड़ गिरने से यातायात रुका और बिजली के पोल टूटने से ग्रामीण इलाकों में अंधेरा छाया रहा। स्थानीय लोग राहत कार्य शुरू करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
चित्रकूट में आंधी-तूफान से उड़ा छप्पर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जनपद के खोही एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बीती रात आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचा दी। तेज हवाओं और खराब मौसम के चलते कई विशालकाय पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर गए, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया और लोगों का आवागमन बाधित हो गया।

विज्ञापन

खोही मुख्य मार्ग पर एक विशाल पीपल का पेड़ सड़क के बीचों-बीच गिर जाने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, बालापुर माफी क्षेत्र में तेज तूफान के कारण बिजली का पोल गिर गया। हालांकि, गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और लोग बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन

आंधी-बारिश में टूटे बिजली के तार - फोटो : amar ujala
http://




पेड़ों को हटाकर बिजली व्यवस्था सुचारु कराई

आंधी-तूफान के चलते कई स्थानों पर बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। कई गरीब परिवारों के छप्पर और टीन शेड भी तेज हवाओं में उड़ गए, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र राहत एवं सड़क मार्ग बहाल कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते गिरे पेड़ों को हटाकर बिजली व्यवस्था सुचारु कराई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें