फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: घर के बाहर खेल रहे बच्चे का अपहरण, घटना सीसीटीवी में कैद…भीड़ ने दिव्यांग आरोपी को पीटा

Thu, 14 Aug 2025 12:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: मछली मंडी मोहल्ले में घर के बाहर से एक ढाई साल के बच्चे को अगवा करने का मामला सामने आया है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर लोगों ने एक दिव्यांग आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में कोतवाली क्षेत्र के मछली मंडी मोहल्ले में एक घर के बाहर खेल रहे ढाई साल के बच्चे का अपहरण कर लिया गया। यह पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। फुटेज में एक दिव्यांग आरोपी बच्चे को अगवा करते हुए साफ दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

आरोपी ने बच्चे को नशीला पदार्थ खिलाकर अपनी दिव्यांग साइकिल की डिग्गी में बंद कर दिया था। फुटेज देखने के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें