फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: बाल अपचारी ने वीडियो कॉल कर दी धमकी, छानबीन शुरू, सुरक्षा पर उठ रहे सवाल

Mon, 22 Dec 2025 10:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
राजकीय संप्रेक्षण गृह में बंद तीन बाल अपचारियों द्वारा वीडियो कॉल कर एक व्यक्ति को धमकी देने का वीडियो वायरल हो रहा है। इससे राजकीय संप्रेक्षण गृह के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। बाल संप्रेक्षण गृह में मोबाइल पहुंचना बड़ा सवाल है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो के अनुसार चित्रकूट के राजकीय संप्रेक्षण गृह में निरुद्ध तीन बाल अपचारियों ने वीडियो कॉल के माध्यम से चित्रकूट के कर्वी कोतवाली क्षेत्र के कसहाई मुहल्ले में रहने वाले युवकों को धमकी दी। पीड़ित ने कोतवाली और आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत की है। धमकी देने का वीडियो वायरल है। बाल अपचारियों के पास मोबाइल पहुंचना संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला है। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने बाल सुधार ग्रह में छापा मारकर बाल अपचारियों की तलाशी ली है लेकिन उनके पास से मोबाइल बरामद नहीं हुआ है।

बाल सुधार ग्रह के इंचार्ज वीर सिंह ने बताया कि बांदा का बाल अपचारी पेशी के दौरान नमकीन के पैकेट में भरकर मोबाइल ले आया था। शिकायत आने पर तलाशी ली गई थी लेकिन मोबाइल नहीं बरामद हुआ है। रिपोर्ट बनाकर उन्होंने किशोर न्यायालय के सामने पेश कर दिया है। वहीं सोमवार की शाम को बाल सुधार गृह का निरीक्षण करने पहुंचे सेवा प्राधिकरण विधि के एडीजे श्रीपाल सिंह ने घटना से अनभिज्ञता जताई है जो मीडिया के द्वारा बताए जाने पर बाल सुधार गृह के प्रभारी को फटकार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें