फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मंदाकनी नदी की स्वच्छता को चलाएं अभियान

Sun, 21 Dec 2025 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला पर्यावरण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला वृक्षारोपण समिति की संयुक्त बैठक डीएम पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें मंदाकिनी नदी के पुनरोद्धार एवं कायाकल्प के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के संबंध में विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मंदाकिनी नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में स्थित आश्रमों एवं मंदिरों में सिंगल यूज प्लास्टिक एवं थर्मोकोल से निर्मित उत्पादों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं तथा मंदिर प्रबंधन की अनुमति के उपरांत ही भंडारों का आयोजन किया जाए। नदी में गिरने वाले नालों की रोकथाम के संबंध में वन विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) की स्थापना के लिए जल निगम नगरीय बांदा द्वारा शासन को प्रस्ताव प्रेषित किया गया है।
डीएम ने वाल्मीकि आश्रम क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था पर असंतोष व्यक्त करते हुए वन विभाग को निर्देशित किया कि बिना अनुमति के भंडारों का आयोजन न किया जाए, क्योंकि इससे अत्यधिक गंदगी फैलती है। गंगा समिति के सदस्य आशीष रघुवंशी ने मंदाकिनी नदी में निर्मित डैम के कारण सिल्ट जमा होने की समस्या का उल्लेख किया। डीएम ने कहा कि जिन विभागों का जिओ टैगिंग शेष है उसे जल्द से जल्द पूरा कराएं। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी नरेन्द्र सिंह, उप प्रभागीय वनाधिकारी राजीव रंजन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें