फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MLA Abbas Nikhat Case: हिरासत में चित्रकूट जेल अधीक्षक और जेलर, अब्बास और निखत मुलाकात मामले में बड़ा एक्शन

Thu, 02 Mar 2023 12:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

चित्रकूट जिला जेल में अब्बास और निखत की मुलाकात मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। पुलिस ने चित्रकूट जेल के अधीक्षक अशोक कुमार सागर और जेलर संतोष कुमार को हिरासत में लिया है। दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
अब्बास, निखत और जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी और निखत की मुलाकात के मामले में चित्रकूट जेल के अधीक्षक अशोक कुमार सागर और जेलर संतोष कुमार को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस जल्द जेल भेज सकती है। दोनों पर जेल में अब्बास अंसारी और निखत को अनाधिकृत रूप से मिलाने का आरोप है। डिप्टी जेलर चंद्रकला को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन


बताते चलें कि चित्रकूट जिला जेल में 10 फरवरी को डीएम अभिषेक आनंद व एसपी वृंदा शुक्ला ने लखनऊ से मिली सूचना के आधार पर छापा मारा था। वहां से बंदी विधायक अब्बास अंसारी से गैर कानूनी तरीके से मिलते हुए उसकी पत्नी निखत बानो व उसके चालक नियाज को पकड़ा था। निखत के पास से विदेशी मुद्रा समेत कई मोबाइल व अन्य सामग्री बरामद हुई थी।

11 फरवरी को दोनों को जेल भेजा गया था। 17 फरवरी को दोनों को पुलिस ने रिमांड पर लिया था। अब दोनों जेल में हैं। इसी बीच 20 फरवरी को मददगार सपा नेता फराज खान व दूसरे नवनीत सचान को 24 फरवरी को पुलिस ने पकड़कर लखनऊ जेल भेजा है। इसी मामले में जेल अधीक्षक, जेलर, डिप्टी जेलर व कई वार्डर कुल 8 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। यह सब निलंबित भी चल रहे हैं।
विज्ञापन

इसमें एक और नया नाम डिप्टी जेलर चंद्रकला का जुड़ा है। जिसे पुलिस जांच टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। ऐसे में अब नामजद 11 हो गए हैं। अब जांच टीम ने जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर व जेलर संतोष कुमार को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें