फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: चित्रकूट-जबलपुर एक्सप्रेस का एसी फेल, हंगामा, कई ने यात्रा की स्थगित

विज्ञापन
कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर खड़ी 15205 चित्रकूट-जबरपुर एक्सप्रेस के एसी सेकंड - फोटो : स्रोत: यात्री
विज्ञापन
कानपुर। गर्मी बढ़ने के साथ ही ट्रेनों के एसी भी दगा देने लगे हैं। शनिवार को चित्रकूट-जबलपुर एक्सप्रेस का एसी फेल हो गया। यात्रियों ने शिकायत करने के साथ ही हंगामा किया। इस पर टेक्निकल टीम ने आकर एसी सही की। इसके चलते करीब दो घंटे देरी से ट्रेन रवाना हो सकी। कई लोग अपनी यात्रा स्थगित कर घर चले गए। इसकी शिकायत उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर ट्वीट कर रेल मंत्री से भी की है।
विज्ञापन

आनंदपुरी निवासी संजीव जैन नेताजी ने बताया कि उन्हें जबलपुर में आचार्य समय सागर महाराज और मुनि सुधा सागर महाराज के दर्शन करने जाना था। इसके लिए अपने साथी महेंद्र कटारिया, अमोद जैन व बंटी के साथ 15205 चित्रकूट-जबलपुर एक्सप्रेस के सेकंड एसी कोच में टिकट आरक्षित कराई थी। शनिवार शाम सात बजे सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 से ट्रेन जानी थी। उनकी सीट ए-1 कोच में 43, 45, 46 व 47 नंबर थी। वह लोग ट्रेन में चढ़े तो कोच का एसी बंद था। ट्रेन चलने पर लोगों ने चेन पुलिंग कर रोक दी। उन्होंने कोच अटेंडेंट से शिकायत की पर कोई सुनवाई नहीं हुई। करीब आधे घंटे ऐसे ही चलता रहा। इसके बाद उन्होंने ट्वीट कर शिकायत की और ट्रेन से उतर गए। उधर, अन्य यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर हंगामा करने के बाद टीम ने जाकर एसी सही किया। तब जाकर 7:05 बजे जाने वाली 15205 चित्रकूट-जबलपुर एक्सप्रेस 8:55 बजे रवाना हो सकी।
विज्ञापन


स्टेशन के डिप्टी सीटीएम आशुतोष सिंह ने बताया कि जानकारी मिलने पर टीम भेजकर एसी ठीक करा दिया गया। इसके बाद ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें