फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: ट्रकों से अवैध वसूली का मामला, SP का बड़ा एक्शन…एक दरोगा समेत तीन सिपाही निलंबित, महकमे में हड़कंप

Wed, 22 Oct 2025 12:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: चित्रकूट में बालू ट्रकों से अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने सख्त कदम उठाया है। इसके तहत राजापुर के दरोगा इमरान समेत चार पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
बालू भरे वाहनों का आवागमन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में बालू और अन्य खनिज सामग्री लदे ट्रकों को निकलवाने के नाम पर अवैध वसूली करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने सख्त कार्रवाई की है। एसपी ने इस मामले में एक दरोगा और तीन सिपाहियों को तत्काल निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन

निलंबित पुलिसकर्मियों में राजापुर थाने के दरोगा इमरान, पहाड़ी थाने के कांस्टेबल शुभम, भरतकूप थाने के कांस्टेबल रणबीर और सरधुंआ थाने के कांस्टेबल अजय कुमार शामिल हैं। ये सभी पुलिसकर्मी ट्रकों को अवैध रूप से पास कराने के एवज में पैसे लेते हुए वीडियो में नजर आ रहे थे। एसपी के एक्शन से विभाग में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें