फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: युवक ने मालगाड़ी के सामने लगाई छलांग, हाथ कटा…गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया

Wed, 22 Oct 2025 11:53 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र में जमीनी और घरेलू विवाद से मानसिक तनाव में चल रहे युवक ने मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के न्यू जंक्शन हाथीपुर में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। फुफवार राजथोक का रहने वाला युवक दीपू (38) पुत्र सोहनलाल ने मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना में घायल हुए दीपू को बकरियां चरा रहे कुछ ग्रामीणों ने पटरी से हटाकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भिजवाया, जहां पर उपचार चल रहा है।

विज्ञापन

परिजनों ने बताया दीपू छह भाइयों में सबसे बड़ा है और जयपुर में प्राइवेट नौकरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। दिवाली पर दो दिन पहले ही घर आया था। मंगलवार को घरेलू विवाद के बाद बिना बताए घर से निकला था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक दीपू करीब एक घंटे से रेलवे ट्रैक के आसपास टहल रहा था।परिजनों के अनुसार दीपू के परिवार में जमीनी विवाद भी चल रहा है, जिससे वह मानसिक तनाव में था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें