Chitrakoot News: वर्ष 2017 में चार बच्चों और उनकी मां के नृशंस हत्याकांड में कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। मुख्य दोषी को फांसी की सजा मिली है, जबकि उसकी पत्नी को आजीवन कारावास दिया गया है।
चित्रकूट जिले में 2017 में राजापुर के सीकरी अमान गांव में हुए चार मासूम बच्चों और उनकी मां की निर्मम हत्या के मामले में न्यायालय ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। इस जघन्य हत्याकांड के मुख्य दोषी को फांसी की सजा सुनाई गई है, जबकि उसकी पत्नी को आजीवन कारावास की सजा मिली है।
विज्ञापन
सजा सुनाए जाने के बाद दोषी पति-पत्नी को पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच जेल ले गई। इस दौरान अदालत के बाहर मृतका के परिजन मौजूद थे, जो वर्षों बाद न्याय मिलने पर भावुक दिखे। यह फैसला जघन्य अपराधों के प्रति न्यायपालिका की कठोरता को दर्शाता है।