फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: डेढ़ साल की बच्ची संग दादा ने किया दुष्कर्म, खून से लथपथ हालत में मिली मासूम

Fri, 24 Jul 2020 10:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के मानिकपुर में बहिलपुरवा थाना अंतर्गत एक गांव में डेढ़ साल की बालिका के साथ रिश्ते में  दादा लगने वाले शख्स ने घर के अंदर दुष्कर्म किया। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। बहिलपुरवा थाना क्षेत्र में एक घर में एक शख्स का आना-जाना है। परिजनों के अनुसार बृहस्पतिवार को मौका पाकर आरोपी ने घर में मौजूद डेढ़ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद भाग गया। घर लौटे परिजनों ने बालिका को खून से लथपथ देखा तो उससे पूछताछ की। इसके बाद रिश्ते में बालिका के दादा लगने वाले भगवानदीन पुत्र बाबू के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया। थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर बालिका को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें