फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चित्रकूट में नर्स से सामूहिक दुष्कर्म, हाथ बांधकर रेलवे ट्रैक पर फेंका, चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 26 Oct 2024 07:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पिता ने चार युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। एसपी और अपर एसपी ने घटनास्थल की जांच की। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार युवकों ने घर से अस्पताल जा रही नर्स से (23) सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में उसके हाथ बांधकर प्रयागराज-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। पटरी की देखरेख कर रहे कर्मचारियों ने ट्रैक पर युवती को बेहोश देख पुलिस को सूचना दी। हालत गंभीर होने पर उसे प्रयागराज रेफर किया गया है। मामले में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन



एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि युवती की हालत सामान्य होने पर पुलिस के सामने उसके बयान लिए जाएंगे। आरोपियों की पहचान के लिए सभी स्थानों के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कई अहम सुराग मिले हैं। कुछ संदिग्धों को पकड़ा गया है। युवती ने बताया है कि वह एक युवक को पहचानती है, जो बरगढ़ का है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos

दिनदहाड़े रास्ते में रोककर की गई हैवानियत
युवती प्राइवेट अस्पताल में नर्स है। पिता ने बताया कि शनिवार की सुबह साइकिल से अस्पताल जा रही थी। बोझ-कोलमजरा के बीच अंडरपास के पास एक युवक बाइक से आया और उसकी साइकिल रोक ली। इसी दौरान तीन और युवक आ गए और उसे पीटकर दोनों हाथ रस्सी से बांध दिए। रेलवे ट्रैक के पास ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मरणासन्न हालत में उसे ट्रैक पर फेंककर भाग गए। दो रेल प्वाइंटमैन वहां से गुजरे तब घटना का पता चला।

पुलिस को मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार
युवती के शरीर पर चोट व खरोंच के निशान मिले हैं। एसपी व एएसपी की मौजूदगी में बेहोश युवती को सीएचसी लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। युवती के पिता की तहरीर पर चार युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि होगी। युवती की साइकिल और कान की एक बाली ट्रैक के पास मिली है।

 
विज्ञापन

तमाचा मारा, आंख पर बांध दी पट्टी: पीड़िता
होश में आने के बाद युवती ने बताया कि अस्पताल जाते समय अंडरपास में एक युवक बाइक से आया। गाली देकर उसे तमाचा मारा फिर उसके तीन और साथी आए। तीनों उसकी आंख पर पट्टी बांधकर कहीं ले गए। हाथ भी पीछे बांध दिए थे। उसके साथ मारपीट भी की, जिससे वह बेहोश हो गई। युवती ने फिलहाल गैंगरेप की बात अभी नहीं बताई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें