फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: एसबीआई बैंक में लगी आग, धुआं उठता देख कर्मचारियों ने शोर मचाया, मचा हड़कंप; लाखों का नुकसान

Mon, 21 Sep 2026 11:37 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: एसबीआई बैंक में अचानक आग लग गई। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। जानकारी पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची दमकल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानिकपुर कस्बे में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में भीषण आग लग गई। आग लगने से बैंक के अंदर रखा फर्नीचर, कंप्यूटर, एसी और कई जरूरी दस्तावेज जल गए। घटना से बैंक परिसर में हड़कंप मच गया। सुबह बैंक के अंदर से धुआं उठता देख कर्मचारियों ने शोर मचाया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी शाखा को अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों का सामान जल चुका था। गनीमत रही कि आग लगने के समय बैंक में ग्राहक मौजूद नहीं थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। सूचना पर पुलिस और बैंक के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने नुकसान का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें