फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: हरियाली अमावस्या पर उमड़ी लाखों श्रद्धालुओं की भीड़, मंदाकिनी स्नान के बाद लगाई कामदगिरि की परिक्रमा

Wed, 12 Aug 2026 10:25 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: श्रावण मास की हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर चित्रकूटधाम में लाखों श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में पवित्र स्नान किया। इस दौरान किसानों ने अच्छी बारिश और बेहतर फसल की कामना की, जबकि श्रद्धालुओं ने भगवान मतगयेंद्र नाथ का जलाभिषेक कर कामदगिरि की परिक्रमा लगाई।
विज्ञापन
चित्रकूट में हरियाली अमावस्या पर उमड़ी आस्था की भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में श्रावण मास की हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर चित्रकूटधाम में लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। देर रात 12 बजे के बाद से ही भक्तों ने मंदाकिनी नदी में पवित्र डुबकी लगाई। उन्होंने भगवान मत्यागाजयेंद्र नाथ शिव का जलाभिषेक किया और कामदगिरि की परिक्रमा कर मनोकामनाएं मांगीं। इस विशेष दिन पर पहुंचे श्रद्धालुओं में किसानों की संख्या सबसे अधिक थी।

विज्ञापन

किसान अच्छी वर्षा और बेहतर फसल के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे थे। हरियाली अमावस्या को श्रावण अमावस्या भी कहते हैं। यह हिंदू धर्म में एक अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन प्रकृति की पूजा की जाती है। पितरों को प्रसन्न करने के लिए पिंडदान और तर्पण जैसे अनुष्ठान भी किए जाते हैं। श्रावण मास में पड़ने वाली यह अमावस्या विशेष फलदायी मानी जाती है।

विज्ञापन

सुरक्षा और आध्यात्मिक महत्व
लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए प्रशासन और स्थानीय पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे। श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो, इसके लिए विशेष प्रबंध किए गए। मंदाकिनी नदी में स्नान के लिए सुरक्षित स्थान चिह्नित किए गए थे। गोताखोरों की भी तैनाती की गई थी। चित्रकूट भगवान राम की तपोभूमि के रूप में विख्यात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें